RewaState

सतना, रीवा, कटनी एवं जबलपुर में 2 लाख 45 हज़ार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में होगी सिंचाई की सुविधा

Rewa news उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने वल्लभ भवन मंत्रालय में बरगी व्यपवर्तन परियोजना एवं रीवा ज़िले में जल संसाधन विभाग की माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की एवं प्रगति में तेज़ी लाने के लिये निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई परियोजना क्षेत्र में विकास एवं समृद्धि के नये आयामों का सृजन करेंगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव एनवीडीए श्री एस. एन. मिश्रा, प्रभारी प्रमुख सचिव जल संसाधन विभाग श्री राघवेंद्र सिंह सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बरगी परियोजना के कार्य में आ रही कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त कर निराकरण करने के लिये आवश्यक निर्देश दिये। तकनीकी असुविधाओं के लिये सतत प्रयास और नियमित निगरानी के निर्देश दिये।

उप मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण तरीक़े से कार्य पूर्ण करने के साथ किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत अवगत कराने के निर्देश दिये जिससे उनका शीघ्र निराकरण कर शीघ्र कार्य पूर्ण किया जा सके।

विभागीय अधिकारियों से शेष कार्य के संबंध में कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की। परियोजना की गति में तेज़ी लाने के लिए प्रक्रियात्मक जटिलता संबंधी समस्या पर संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने उपयुक्त शासकीय सहयोग की व्यवस्था के लिये विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये।

जल संसाधन विभाग की बहुती सिंचाई परियोजना, नई गढ़ी-1 एवं 2 माइक्रो सिंचाई परियोजना के साथ अन्य प्रगतिरत सिंचाई परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की उप मुख्यमंत्री ने समीक्षा की। सिंचाई जल प्रदाय के लिए विद्युत व्यवस्था के लिये आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करने को कहा।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp