SingrauliState

Singrauli news पुलिस ने शुरू किया हेल्पिंग हैंड अभियान भरण पोषण न चुकाने वाले 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Singrauli news सिंगरौली। पुलिस विभाग ने हेल्पिंग हैंड अभियान की शुरूआत 1 मार्च से की है। यह अभियान 1 माह तक चलेंगी। इस अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस ने भरण-पोषण न चुकाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा व प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने हेल्पिंग हैंड अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 1 से 31 मार्च तक चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुटुंब न्यायालयों से प्राप्त भरण-पोषण के प्रकरणों में जारी वारंटों का त्वरित निष्पादन करना है। साथ ही महिलाओं को भरण-पोषण के मामलों में आने वाली प्रक्रियात्मक बाधाओं को दूर करना भी इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।

जिसके लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि महिलाओं को न्याया दिलाने में कोई कोताही न बरती जाये। इस अभियान के तहत 1 मार्च से लेकर 6 मार्च तक जिले में 8 वांरट तामिल किये गये हैं। सरई थाना के आरोपी जगधारी सिंह निवासी सरई के खिलाफ कार्रवाई की गई। जो न्यायालय के आदेश के बावजूद भरण-पोषण की राशि का भुगतान नही किया था। इसी तरह चौकी कुंदवार पुलिस टीम ने आरोपी संतोष कुमार नाई पिता रामाधार नाई उम्र 28 वर्ष निवासी कुर्सा थाना जियावन के खिलाफ कार्रवाई की।

वही थाना चितरंगी पुलिस टीम ने आरोपी भैया लाल सिंह गौड़ पिता रामधनी गौड़, निवासी नटवार थाना चितरंगी को गिरफ्तार किया। थाना माड़ा के आरोपी राजेंद्र शाह पिता अमय लाल शाह उम्र 26 वर्ष निवासी जरहा को गिरफ्तार किया और थाना मोरवा पुलिस टीम ने आरोपी रमाकांत शुक्ला पिता जनार्दन शुक्ला निवासी पडरी थाना मोरवा एवं आरोपी कमलेश शाह पिता राम सुभग शाह उम्र 32 वर्ष निवासी नौढ़िया थाना मोरवा का वारंट जारी किया गया था। जिनको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp