Singrauli

Singrauli news पहली बार ससुराल गई नवविवाहिता हुई दहेज प्रताड़ना का शिकार

सिंगरौली। दहेज एक अभिशाप है। जिसकी सभ्य समाज में कोई जगह नही होनी चाहिए लेकिन दहेज लोभियों की मांग और मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना का जो दौर 21 सदी के इस आधुनिक भारत  में शुरू हुआ है। वो कई घरों को बर्बाद करता जा रहा है। जिसका शिकार केवल दो परिवार ही नही होता है बल्कि इसका असर सारे समाज पर होता है। 

 

एक लड़की की जब शादी होती है तो उसके कई सारे सपने होते है। कई सारे अरमान होते है। जिसे वो शायद काफी समय से संजोकर रखती है। पर जब उसके सपने , अरमान पहली बार ही ब्याह कर ससुराल जाने पर चकनाचूर हो जाते है। तो दोनो परिवारों के संबंधों पर पानी फिर जाता है। जो एक नए दाम्पत्य जीवन में विच्छेद का रूप ले लेता है। ऐसे समय में कई सारी लड़कियां टूट सी जाती है। कई तो आत्मघाती कदम उठाने पर विवश हो जाती है।

परंतु जीवन की हर मुश्किल घड़ी में धैर्य को रखना ही उचित होता है। इसीलिए कहा गया है कि हर एक मुश्किल का हल होगा , आज नही तो कल होगा। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला जिले के बरगवा थानाक्षेत्र के पोखरा गांव से निकलकर सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता शादी के बाद पहली बार ससुराल जाते ही दहेज उत्पीड़न का शिकार हुई है।

पीड़ित नवविवाहिता की दास्तान को सुनकर बरगवा पुलिस भी दंग रह गई। बहरहाल नव विवाहिता की शिकायत पर बरगवा पुलिस ने दहेजलोभी आरोपी पति दीपक कुमार यादव, ससुर वृंदावन यादव, सास द्रौपदी यादव, जेठ संदीप यादव, ननद प्रतिमा यादव सभी निवासी औडी मोड़ अनपरा सोनभद्र यूपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0481/2024, भा.द.वि.1860 की धारा 498A, 506 ,34 व दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 और 4 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp