Madhya PradeshSidhi

Sidhi news संगठन में अध्यक्ष रहने वाले पहुंचे सत्ता के सिंहासन तक  सांसद-विधायक सहित कई पदों पर अध्यक्षों को मिला महत्व

Vindhya tiger news

सीधी। जिले में भाजपा के अध्यक्ष सहित संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वालों में सत्ता का सिंहासन भी भाजपा ने दिलाया है। जिस वजह से भाजपा में अध्यक्ष बनने के लिए अभी भी होड़ मची हुई है। जो पहले अध्यक्ष रहे हैं उनका भाजपा ने कद बढ़ाते हुए सांसद विधायक तक बनाने में कोई कसर नहीं छोंड़ा। ऐसे में संगठन यह मान रही है कि पार्टी के लिए जो अच्छा काम करेंगे उन्हें विशेष रूप से महत्व भी मिला है और मिलता रहेगा। अब तक जो स्थितियां दिखी हैं उसमें सत्ता का सिंहासन हांसिल करने वालों में संगठन के बल-बूते बड़ी उपलब्धि नेताओं ने सीधी जिले से भी अर्जित कर चुके हैं।

सांसद राजेश मिश्रा भी थे भाजपा के अध्यक्ष
भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्रा भी रहे हैं। वह अपने कार्यों में अलग पहचान बनाते देखे गए हैं। जिस वजह से उन्हें भाजपा ने सांसद के रूप में टिकट दिया। अब वह सांसद के बनकर जनता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं। संगठन में जुडऩे के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जा सकती है। कारण यह कि संगठन से उनका शुरू से लगाव था। जिस वजह से अध्यक्ष के बाद सांसद तक बन गए हैं।

अध्यक्ष के बाद गोविंद भी बने थे सांसद
भाजपा अध्यक्ष रहे गोविंद मिश्रा भी सांसद का टिकट भाजपा से पाए थे जो कि सांसद भी रहे। उनके द्वारा अब भले ही भाजपा ही नहीं राजनीति से नाता तोडऩे का सवाल उठा है लेकिन आखिर उन्हें भाजपा ने ही आगे बढ़ाया है। वह अध्यक्ष भाजपा के थे। इसके बाद टिकट भी भाजपा ने ही दिया, सांसद भी रहे। जब दोबारा सांसद का टिकट नहीं मिला तो वह नाराज होकर भाजपा से अलग हो गए।  

केदारनाथ शुक्ला भी भाजपा के रह चुके हैं अध्यक्ष
सीधी विधायक रहे केदारनाथ शुक्ला भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में महत्व मिलने की बदौलत भाजपा ने उन्हें टिकट दिया था। वह विधायक भी चार बार रह चुके हैं। हालांकि वह भी इस बार टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी छोंड़ दिए हैं लेकिन कहीं न कहीं भाजपा ने उन्हें भी महत्व दिया है। 

महामंत्री रहने के बाद शरदेन्दु को भी मिला महत्व
प्रदेश भाजपा संगठन के महामंत्री शरदेन्दु तिवारी को भी भाजपा ने महत्व देते हुए चुरहट विधानसभा से टिकट दिया। वह चुनाव भी जीते थे। दोबारा टिकट मिला लेकिन चुनाव नहीं जीत पाए। लेकिन अभी भी वह संगठन में प्रदेश के महामंत्री हैं। आखिर संगठन के बल-बूते ही भाजपा ने उन्हें महत्व दिया था। 

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp