Sidhi
Sidhi news सांसद डॉक्टर मिश्रा ने दी गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता जनार्दन को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के कल्याण की कामना की है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा, संसदीय क्षेत्र में कई दिनों तक विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में शामिल होने के पश्चात बजट सत्र हेतु दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली पहुंचने पर विभिन्न मंदिरों में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पूजा अर्चना की एवं क्षेत्र वासियों के सुखद भविष्य की कामना की।