Sidhi

Sidhi news विकसित भारत बनाना भाजपा का है संकल्प: गणेश भाजपा का गुणगान करने आए सतना सांसद,  आयोजित हुई वार्ता

विकसित भारत बनाना भाजपा का है संकल्प: गणेश भाजपा का गुणगान करने आए सतना सांसद,  आयोजित हुई वार्ता

Sidhi news सीधी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर भारत केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया गया है, जो 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दर्शाता है। पेश किया गया बजट समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर को उठाने वाला साबित होगा। युवा, अन्नदाता किसान, गरीब और नारी शक्ति के उत्थान पर केंद्रित बजट को 140 करोड़ भारतीयों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।

उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित केंद्रीय बजट की विशेषताएं विषय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सतना लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता व्यक्ति की। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक विशिष्ट रूप से उपस्थित रही।

पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि बजट समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही विकसित भारत की संकल्पना को आधार देने के लिए भी यह बजट प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन सबका साथ, सबका विकास के लक्ष्य लेकर भारत विकसित और विश्व गुरु बने, इस विजन को परिलक्षित करता है। मुख्य वक्ता सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि 2014 के बाद भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर सबसे तेज गति से बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था है। 

कोविड काल में जहां विश्व की महा आर्थिक शक्तियों ने घुटने टेक दिए थे। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 80 करोड़ से अधिक लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराकर, जनता जनार्दन की सेवा की है। पत्रकार वार्ता में आभार प्रदर्शन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने किया। पत्रकार वार्ता में सुधीर शुक्ला, आशा गोपाल पटेल सहित प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और वेब मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान द्वारा मुख्य वक्ता सांसद गणेश सिंह, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक का माल्यार्पण एव पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp