Sidhi news भाजपा अजा मोर्चा द्वारा मन की बात और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सीधी देव कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सीधी द्वारा मंडल स्तर पर मोदी जी के मन की बात का लाइव प्रसारण और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी तारतम्य में नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 15 के क्रमांक 222 में अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की विशेष उपस्थिति में मन की बात का लाइव प्रसारण सुना गया और एक पेंड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत औषधीय पौधे लगाए गए इस अवसर पर अजा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष एवं बूथ 222 अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी तमहेंद्र प्रसाद मौर्य, गणेश साकेत, रामसजीवसन साकेत, रमेश प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार कुचवाही मंडल के नौढिया में जिला महामंत्री अजा मोर्चा श्याम सुंदर दास, रामरती साकेत, ममता साकेत, संगीता साकेत, रामायण साकेत, गीता साकेत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।