National

RTI Reveals: CM सिद्धारमैया का सोशल मीडिया खर्च 54 लाख प्रति माह

RTI Reveals: RTI के जरिए यह खुलासा हुआ है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हर महीने सोशल मीडिया खातों को संभालने के लिए 54 लाख रुपये खर्च करते हैं। यह खर्च उनके व्यक्तिगत और सरकारी दोनों खातों के लिए किया जाता है।

मायसू़र भूमि आवंटन घोटाले में CM सिद्धारमैया की मुश्किलें बढ़ीं

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मुश्किलें मायसू़र अर्बन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) भूमि आवंटन घोटाले के मामले में लगातार बढ़ती जा रही हैं। राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने इस मामले में CM सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद से मुख्यमंत्री पर पद से इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है। शनिवार को कांग्रेस ने ‘राजभवन चलो’ मार्च भी निकाला, जिसका उद्देश्य राज्यपाल पर मुकदमे की मंजूरी के फैसले पर पुनर्विचार करने का दबाव बनाना था।

सोशल मीडिया खर्च का RTI से हुआ खुलासा

RTI के जरिए यह जानकारी सामने आई कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने सोशल मीडिया खातों को संभालने के लिए हर महीने 54 लाख रुपये खर्च करते हैं। यह जानकारी RTI कार्यकर्ता मारलिंगा गौड़ माली पाटिल ने एक RTI दायर कर के प्राप्त की। जब उन्हें पता चला कि सरकार के पास कई विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धन नहीं है, तो उन्होंने यह जानकारी हासिल की।

RTI Reveals: CM सिद्धारमैया का सोशल मीडिया खर्च 54 लाख प्रति माह

पूर्व मुख्यमंत्रियों की तुलना में कम खर्च

मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों की तुलना में सिद्धारमैया सोशल मीडिया पर बहुत कम खर्च करते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री का यह खर्च करीब 2 करोड़ रुपये था।

25 लोगों की टीम संभालती है सोशल मीडिया खाते

यह जानकारी सरकारी एजेंसी कर्नाटक स्टेट मार्केटिंग कम्युनिकेशन एंड एडवरटाइजिंग लिमिटेड (MCA) ने दी। जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 तक, मुख्यमंत्री कार्यालय ने लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस खर्च में हर महीने लगभग 53.9 लाख रुपये शामिल हैं, जिसमें 18 प्रतिशत जीएसटी भी जोड़ा गया है। यह भुगतान ‘पॉलिसी फ्रंट’ नामक कंपनी को किया गया, जो सिद्धारमैया के सोशल मीडिया खातों को संभालती है। इस काम के लिए कंपनी की एक टीम में लगभग 25 लोग शामिल हैं।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp