Sidhi

संजय गांधी के अंग्रेजी विभाग में मनाया गया शिक्षक दिवस

सीधी पी.एम. श्री एक्सीलेंस में गरिमामय तरीके से शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती माता का दीप प्रज्वलन कर एवम सर्वेपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके उपरांत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना गीत और गुरुजनों का स्वागत गीत गया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में सर्वेपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह ने कहा आप सभी शिष्यों से ही हमारा अस्तित्व है। उन्होंने आगे कहा आप हमे दो साल दीजिए हम आपको हीरा बना कर भेजेंगे। अब हमारा दायित्व और भी बढ़ गया है, उन्होंने कहा हम कुम्हार की तरह आपको एक आकार देकर महाविद्यालय से भेजना चाहते है। कार्यक्रम में प्रोफेसर अखिलेश कुमार शर्मा न कहा आप एक अच्छा इंसान बनिए। इस संसार में सबसे बड़ा काम एक अच्छा इंसान बनना है।

इन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा सत्य, निष्ठावान और कर्मठ होने के लिए प्रेरित किया। डॉ मनीला सिंह ने बच्चों को किताबों के साथ टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने के लिए कहा। डॉ अर्चना सिंह ने अपने वक्तव्य में आध्यात्मिकता का महत्व बताया। विद्यार्थियों मेंआदर्श सिंह ने अपने सभी साथियों को नियमित कक्षा में उपस्थित होने के कई महत्वपूर्ण लाभ बताए। इसके साथ ही इन्होंने वैराग्यवती की गाथा और अपनी कविता के माध्यम से गुरु और ईश्वर में गुरु को बड़ा स्थान दिया।

साक्षी पाठक ने अपनी कविता के माध्यम से गुरुजनों का  गुणगान किया। रहीशचंद्र और कृष्णचंद्र ने गुरु का जीवन में महत्व को लेकर अपना वक्तव्य रखा।

मंच का संचालन कर रहे मयंक सिंह परिहार ने गुरुवाणी से आए हुए जीवन में परिवर्तन को उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। शशांक पांडे ने एम.ए. अंग्रेजी साहित्य में प्रवेश लेना अपने जीवन का सबसे सौभाग्यशाली फैसला माना है। शुभांजलि द्विवेदी ने अपनी अंग्रेजी की कविता के माध्यम से अपने वक्तव्य को रखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से साक्षी सिंह चौहान, शिवांगी मिश्रा, शिवानी मिश्रा, प्राची मिश्रा, कंचन द्विवेदी, आकांशा द्विवेदी, साक्षी चौहान, आंचल सिंह एवम अन्य विभाग के विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp