राजीव गांधी तकनीकी विश्वविद्यालय,भोपाल द्वारा घोषित बी.फार्मा प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों (B.Pharma 1st Semester Result) में पेंटियम पॉइंट कॉलेज ऑफ फार्मेसी रीवा के छात्रों ने प्रदेश मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
मैं सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करता हूँ,जिन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
श्री बी.एन. त्रिपाठी(मुख्य प्रबंध संचालक. PPGI GROUP REWA)
इस बार रोहिणी जयसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9.03 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अमन शुक्ला,अनुभव त्रिपाठी,अर्पित तिवारी, नैंसी सेन,पुष्पराज पटेल ने 8.76 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान और ऋषभ वर्मा,संदीप साहू सिमरन शुक्ला ने 8.62 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान,रिया मिश्रा,सुप्रिया शुक्ला, रूचि सिंह ने 8.48 के साथ चौथा स्थान,कंचन कुशवाहा ने 8.38 के साथ पांचवा स्थान हासिल किया।
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज की आधुनिक एवं व्यावहारिक शिक्षा प्रणाली,नियमित अभ्यास,और समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।उन्होंने बताया कि उन्हें निरंतर प्रयोगात्मक और लिखित परीक्षाओं का अभ्यास कराया गया,जिससे लक्ष्य की प्राप्ति सरल और सुलभ हो गई।
पेंटियम पॉइंट कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में अर्जित की सफलता,90 प्रतिशत से अधिक अंको से पास हुए छात्र|
महाविद्यालय के शैक्षणिक संचालक एस के त्रिपाठी ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।इस परिणाम को सफल बनाने मे विपिन सेन,डॉ० विकास पाण्डेय,डॉ० प्रतीक्षा पटेल,माधवी राज नामदेव,अजय पाण्डेय,अजीत कुमार सोधिया,नेहा सिंह आदि शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।