Rewa

Rewa News : सिरमौर चौराहे में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारी रेड,

शहर के सिरमौर चौराहे स्थित तानसेन कॉम्पलेक्स में पुलिस ने आज रेड मारी है। जहां से पुलिस ने एक महिला सहित 3 लड़के और 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि तानसेन कॉम्पलेक्स में किराये के कमरे में काफी दिनों से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिस पर डीएसपी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को फ्लैट में मौजूद 3 जोड़े मिले हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। जो किराये का फ्लैट लेकर इस कार्य का संचालन कर रही थी।

डीएसपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरमौर चौराहा स्थित तानसेन कॉम्पलेक्स के रिहासी एरिया में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। जिस पर आज पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। फ्लैट से 3 लड़कियां और 3 लड़कों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। रैकेट का संचालन कर रही एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।

फ्लैट में कई अनैतिक चीजें पुलिस को मिली है। जिसे जप्त किया गया है। सेक्स रैकेट का संचालन कब से किया जा रहा था, कब कमरे को किराया लिया गया था। इसकी जांच की गइ तो पता चला कि करीब माहभर पहले महिला द्वारा किराये का कमरा लिया गया था। जिसके द्वारा सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। फिलहाल सभी को गिरफ्तार करके थाने लाया गया था। जिनसे पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp