Rewa News: रीवा को मिली ओवरब्रिज की सौगात, 400 करोड़ की लागत से बनेगी यहां फोरलेन सड़क, और बहुत कुछ

रीवा शहर में थर्ड लेग फ्लाईओवर का लोकार्पण मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम और रीवा सांसद ने गणेश उत्सव के मौके पर किया है। सिरमौर चौराहा में निर्मित फ्लाईओवर ब्रिज बनने से ट्रैफिक समस्याओं से निजात मिलेगी एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने विंध्य के रीवा को बड़ी सौगात दी है। यहां निर्माण विभाग के द्वारा बनाए गए थर्ड लेग फ्लाईओवर ब्रिज के गणेश उत्सव के मौके पर रविवार को लोकार्पण किया है. 29 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से बने इस ओवरब्रिज के लोकार्पण के बाद रीवा शहर वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही बढ़ रहे यातायात समस्याओं से भी निजात मिलेगा
रीवा शहर के मुख्य सिरमौर चौराहा में निर्मित फ्लाईओवर ब्रिज के थर्ड लेग का लोकार्पण रविवार को डिप्टी सीएम के द्वारा किया गया। करीब 29 करोड़ 61 लाख की लागत से निर्माण हुआ। इस ब्रिज का निर्माण सिरमौर चौराहा से होते हुए बोदाबाग की तरफ जाने वाले लोगों की सुविधा मिलेगी। यह फ्लाईओवर ब्रिज शहर का तीसरा थर्ड लेग ओवर ब्रिज के रूप में जाना जाएगा। सबसे पहले न्यू बस स्टैंड के सामने तिराहे पर एक थर्ड लेग ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर इसी तरह के ओवर ब्रिज बनाए गए
