Rewa

Rewa news राहुल गांधी को न हिन्दी की समझ है, न अंग्रेजी की, हम इटली में संकल्प पत्र नहीं छपवा सकते : शिवराज सिंह चौहान

Rewa news  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मउगंज जिला मुख्यालय में रीवा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सांसद जनार्दन मिश्रा के पक्ष में चुनावी जनसभा को जनपद प्रांगण में सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र को राहुल गांधी समझ नहीं पा रहे हैं,

और कहते हैं कि भाजपा ने गरीबों के लिए कुछ नहीं लिखा है। मुझे लगता है कि राहुल बाबा को हिन्दी नहीं आती है तो अंग्रेजी में पढ़ लें। हमारा संकल्प पत्र दोनों भाषाओं में साफ-साफ लिखा है कि गरीबों को पक्का मकान देंगे, निःशुल्क अनाज देंगे। आयुष्मान कार्ड देंगे, गरीबों का जीवन बदलने के लिए काम करेंगे।

जो राहुल बाबा को समझ में ही नहीं आ रहा है। हम इटली की भाषा में उन्हें समझा नहीं सकते। राहुल बाबा रणछोर हो गये हैं और वायनॉड चले गए हैं। जिस सीट से इंदिरा गांधी लड़ती थी, सोनिया भी वहीं से लड़ती थी परन्तु आज रायबरेली से लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। मेरे गरीब भाई बहनों संकल्प पत्र में हमने स्पष्ट कहा है कि जिनके पास पक्के मकान नहीं है, उन गरीबों को आने वाले 5 वर्षो में 3 करोड़ देंगे। रोटी, कपड़ा, मकान, दवाई का इंतजाम भाजपा सरकार करेंगी।

मउगंज में इंडस्ट्रीयल क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। जिससे स्वरोजगार का निर्माण होगा। जनता की सेवा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। मेरे और जनार्दन मिश्रा के लिए राजनीति धंधा नहीं है, जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। देश की सेवा हम कर रहे हैं।

2014 के पहले का भारत जब कांग्रेस की सरकार होती थी। तब देश का दुनिया में मान-सम्मान क्या था! यह सवाल शिवराज सिंह ने जनता से पूछा। आगे उन्होंने कहा कि पिद्दी-पिद्दी देश भी हमें डराते थे, धमकाते थे, आंख दिलाते थे। मोदी जी सरकार में आते स्पष्ट कर दिया है कि हम आगे से किसी को छेड़ेंगे नहीं, जो छेड़ेंगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक। आज दुश्मन की क्या मजाल जो भारत माता की तरफ आंख उठाकर देख सके।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp