Rewa

Rewa news भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का अभियान है संगठन पर्व : डॉ वीरेंद्र कुमार

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मऊगंज में संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान जिला समीक्षा बैठक भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार  के मुख्यआतिथ्य में आयोजितकी गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा की संगठन विस्तार के साथ साथ विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने का अभियान सदस्यता  है।

हारे हुए बूथों को चिन्हित कर सर्वाधिक सदस्यता करना है, रानी लक्ष्मीबाई बनकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता लाड़ली बहनों को सदस्य बनाएं , युवा मोर्चा बिशेष अभियान चलाकर नवमतदातााओं को सदस्य बनाकर सभी समाज को साथ लेकर सर्वस्पर्शी,सर्वव्यापी और सर्वग्राही स्वरूप स्थानीय स्तर पर पार्टी का हो इसका विशेष ध्यान रखना है

भारतीय जनता पार्टी ही देश को सक्षम और मजबूत बनाने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से कम कर रही है देश की उन सभी समस्याओं को जिन्हें कांग्रेस ने पोषित किया था दूर करने का काम किया है आने वाले साल में हम विश्व की तीसरीआर्थिक महाशक्ति बनेंगेभाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्रीय मंत्री ने मऊगंज में ऐतिहासिक सदस्यत हो इस का आवाहन किया। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक गिरीश गौतम ने कहा कि संगठन विस्तार का अभियान सदस्यता है हर 5 वर्षों में भाजपा सभी की नवीन सदस्यता करती है और इसके पश्चात संघटनात्मक ढांचा खड़ा होता है

संगठन पर्व हमें पार्टी के विस्तार बूथ मजबूती का अभियान मानकर पूरा करना है नवीन सदस्यों का लक्ष्य पूरा करने सर्व समाज के बीच में जाने की जरूरत है हर समाज और क्षेत्र के लोग भाजपा की सदस्यता लेने के लिए तैयार हैं और  सदस्यता लेना चाहते हैं गांव गली घरों तक हमें  जाना पड़ेगाबैठक को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल ने कहा कि सभी को मिलकर नए लोगों को पार्टी के रीत नीति से जोड़कर उन्हें सदस्य बनऐ आज नई तकनीक का सहारा लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्य बनाएं और सभी समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने में जुटेबैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा ने किया इस अवसर पर उन्होंने अभी तक किए गए सदस्यता अभियान और चलाई जा रहे सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित जनों की दी और कहा कि मऊगंज के पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत के साथ लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं हम 2लाख सदस्य बनने के लक्ष्य को पूरा करेंगे।, मऊगंज विधायक गिरीश गौतम जी ने भी सम्बोधित किया।मऊगंज पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं  ने आत्मीय स्वागत किया

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp