RewaState

Rewa news विभिन्न मांगों को लेकर NSUI छात्रों ने डिप्टी सीएम के घर का घेराव करने जा रहे थे पुलिस ने छात्रों पर किया लाठी चार्ज कई छात्र हुए गिरफ्तार

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय का कहना है कि पुलिस ने लड़कियों पर भी लाठियां चलाई हैं, जिसमें दीप्ति यादव और निकिता शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी के मुताबिक छात्रों पर लाठियां चलाई गई हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। आगे चलकर उग्र आंदोलन करेंगे।

दरअसल, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पटवारी भर्ती, नर्सिंग घोटाला, नीट एग्जाम, व्यापमं घोटाला, आरक्षक भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता दोपहर करीब 2 बजे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का आवास घेराव करने जा रहे थे। वे विवेकानंद पार्क से चलकर मानस भवन के पास पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

प्रदर्शनकारी डिप्टी सीएम के आवास के घेराव की मांग पर अड़ गए और जमकर नारेबाजी करने लगी। इसी बात पर पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, संगठन मंत्री शिवम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सचिव अजय सिंह और संस्कार त्रिपाठी घायल हुए हैं। इनके हाथ-पैर और कमर पर चोट आई है।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp