Rewa
Rewa news मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, प्रदेश की उन्नति के लिए की प्रार्थना

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रीवा विधायक भाजपा नेता राजेंद्र शुक्ला मंगलनाथ दर्शन के बाद आज ( 1जून) को मुंबई के सुप्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता शुक्ला साथ रही, भगवान सिद्धिविनायक से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेश और देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। डिप्टी सीएम के द्वारा यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है।
इस दौरान उन्होंने लिखा कि, “आज मुंबई के सुप्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के दर्शनका सपत्नीक सुफलदायक सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रथम पूज्य श्री गणेश जी से सभी के मंगलमय एवं प्रसन्नचित्त जीवन की कामना है।