Madhya Pradesh


Rewa news उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी गणतंत्र दिवस में आन-बान शान से लहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी गणतंत्र दिवस में आन-बान शान से लहराया तिरंगा

Rewa news जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्ष, उल्लास से मनाया गया। पूरे जिले में आन बान शान से तिरंगा लहराया। मुख्य समारोह एस.ए. एफ. मैदान रीवा में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। मुख्य समारोह के साथ-साथ जिले के सभी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया। सभी नगर पंचायतों, जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया।

समारोह में आकषर्क परेड प्रस्तुत की गई। परेड कमाण्डर अणिमा शर्मा के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, महिला पुलिस, एनसीसी, जेल, एसएएफ, स्काउट गाइड, सैनिक स्कूल के दल तथा नगर सेना ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। इसके बाद मुख्य अतिथि ने रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश की अनंत ऊचांईयों को छूने के लिए मुक्त किये। उन्होंने परेड कमांडरों व प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों को उनके पास जाकर शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन करके मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया। समारोह में सेक्रेड हार्ट स्कूल, गुरूकुल स्कूल तथा मार्तण्ड उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक के बच्चों ने मनोहारी नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। इनके माध्यम से जिले और प्रदेश में विकास के कार्यों, उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत, सेना के शौर्य और ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया।

झांकी:- समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों के माध्यम से शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया। ग्रामीण विकास विभाग की झांकी में आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वरोजगार से आत्मनिर्भर होती महिलाएं दिखाई गर्इं। नगर निगम की झांकी में स्वच्छता अभियान तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को दिखाया गया। उद्योग विभाग की झांकी में इन्वेस्टर्स समिट, महिला एवं बाल विकास की झांकी में शिशु गृह एवं मिशन शक्ति योजना को प्रदर्शित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की झांकी में आयुष्मान कार्ड तथा पीएचई विभाग की झांकी में जलजीवन मिशन से स्वच्छ जल आपूर्ति को दर्शाया गया। पशुपालन विभाग की झांकी में बसामन मामा गौवंश वन्य विहार को दिखाया गया। जेल विभाग की आकर्षक झांकी में केन-बेतवा लिंक परियोजना, श्रीराम मंदिर, एयरपोर्ट रीवा तथा महाकुंभ को दर्शाया गया। उद्यानिकी विभाग की झांकी में संरक्षित खेती, ट्राईबल विभाग की झांकी में धरती आबा अभियान तथा शिक्षा विभाग की झांकी में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को प्रदर्शित किया गया। कृषि विभाग की झांकी में प्राकृतिक खेती, श्री अन्न उत्पादन को प्रदर्शित किया गया।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp