Rewa news भाजपा के तीन दिवसीय लाभार्थी सम्पर्क अभियान आज से

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 2,3 एवं 4 मार्च को जिले भर में चलाये जाने वाले लाभार्थी सम्पर्क अभियान एवं आगामी 3 मार्च को रीवा में आयोजित लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियांे को लेकर जिलाध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह ने पार्टी कार्यालय अटल कुंज में जिले के मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा के जिलाध्यक्षो के आवश्यक बैठक ली।
बैठक में लोकसभा संयोजक प्रबोध व्यास, लोकसभा विस्तारक देवेन्द्र कटारे विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन एवं लाभार्थी सम्पर्क अभियान की तैयारियेां के सम्बन्ध में बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश के साथ साथ म0प्र0 के सभी 64500 मतदान केन्द्रों के लाभार्थियों से सम्पर्क हेतु 2,3,4 मार्च को जिले भर के सभी 1496 बूथों मे लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि जिले के नेतागण, पार्टी के पदाधिकारी मोर्चा, प्रकोष्ठो के पदाधिकारीगण मतदान केन्द्रों में पहुंचकर सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुचांयेगे।
साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं चुनावी आगाज करते हुए भाजपा का लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 3 मार्च को पार्टी कार्यालय अटल कुंज के सामने मैदान में रखा गया है। कार्यकर्ता सम्मेलन में रीवा एवं मऊगंज दोनो जिलो के सभी शक्ति केन्द्र के संयोजक, सह संयोजक सभी 26 मंडलों के मंडल पदाधिकारी सम्पूर्ण जिला कार्यसमिति, मोर्चाे के जिला पदाधिकारी, मोर्चो के मंडल अध्यक्ष/प्रकोष्ठो के जिला संयोजक सहित शक्ति केन्द्र एवं इससे ऊपर के सभी प्रकार के कार्यकर्ता पदाधिकारी लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होंगे