Rewa

Rewa news 3 अक्टूबर को अटल पार्क सिविल लाइन का भव्य लोकार्पण किया जायेगा। 

Rewa news. रीवा सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा जिले और प्रदेश के विकास कार्यों पर पत्रकारों से संवाद किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 अक्टूबर को अटल पार्क सिविल लाइन का भव्य लोकार्पण किया जायेगा।

इस समारोह में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर अपने स्वर का जादू बिखेरेगें। रीवा को मिलने वाली हर उपलब्धि को हम सेलीब्रोट करते हैं। फ्लाई ओवर तथा अटल पार्क की उपलब्धि को कैलाश खेर को मोहक गानों से सेलीब्रोट किया जायेगा। अटल पार्क के लोकार्पण को हम सब उत्सव के रूप में मनायेंगे। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती शीघ्र ही की जा रही है। इनमें तीन हजार डॉक्टर शामिल हैं। पर्याप्त संख्या में डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ मिल जाने पर जिला मुख्यालय के अस्पतालों और सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्थाए बेहतर होगीं। सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में उत्कृष्ट उपचार सेवाओं का केन्द्र बनता जा रहा है।

यहां तीन गरीब महिलाओं का आयुष्मान कार्ड योजना से ह्मदय की बाईपास सर्जरी सफलतापूर्वक की गयी है। मैंने इन महिलाओं से जब भेंट की तो उनके चेहरे के संतोष और कृतज्ञता के भाव छलक रहे थे। इस हास्पिटल में 150 से अधिक रोगियों की एन्जियोग्राफी, एन्जियोप्लास्टी हर माह होती है। अस्पताल में एक अतिरिक्त कैथलैब मशीन शीघ्र ही उपलब्ध करायी जा रही है। कैंसर के उपचार के लिए 32 करोड़ रूपये की लागत से लीनेक और कैटस्कैन मशीनें मंजूर कर दी गयी हैं। इससे कैंसर की जांच और उपचार की पूरी सुविधा रीवा में हो जायेगी।

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp