Rewa

Rewa news कृषि उत्पादन आयुक्त खेती के विकास की कलेक्टर नियमित मॉनीटरिंग करें – श्री मिश्रा

rewa news

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में कृषि विकास की संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त श्री एसएन मिश्रा ने कहा कि रीवा संभाग में पिछले 10 वर्षों में सिंचाई के क्षेत्र में तेजी से वृद्धि हुई है। संभाग की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार खेती है। इससे बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होता है।

कलेक्टर खेती के विकास के लिए लागू योजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग करें। सही कार्ययोजना बनाकर खेती का विकास करें। खेती के विकास से ही इस पूरे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। कृषि विकास के कम से कम एक घटक को लक्ष्य बनाकर उसमें प्रदेश स्तरीय सफलता प्राप्त करने का प्रयास करें।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि जिले की प्रमुख कृषि उपज मण्डी को आधुनिक बनाकर ई मण्डी की सुविधा किसानों को दें। संभाग में जिला और विकासखण्ड स्तर पर मिट्टी परीक्षण की सभी प्रयोगशालाओं को सक्रिय करें।

मिट्टी में मुख्य रूप से जिंक, सल्फर जैसे पोषक तत्वों की कमी है। इनका उपयोग बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। किसान माइक्रो न्यूट्रियंस पर थोड़ी सी राशि खर्च करके अधिक गुणवत्तापूर्ण तथा अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकेगा। कृषि वैज्ञानिक संभाग की मिट्टी, पानी और तापमान के अनुकूल फसलों तथा फसल तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुंचाएं।

खेती का ज्ञान किसानों तक पहुंचकर ही सार्थक बनेगा। संभाग में कोदौ, कुटकी, अरहर, जौ, मक्का, सरसों, रामतिल आदि की फसलों को बढ़ावा दें। किसानों को जिन फसलों से अधिक लाभ होगा उसे किसान जरूर अपनाएंगे। 

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp