Rewa news रीवा -प्रयागराज हाइवे पर लगा 15-20 किलोमीटर लंबा जाम, हजारों गाड़ियां फंसी कई ट्रेन कैंसल

रीवा -प्रयागराज हाइवे पर लगा 15-20 किलोमीटर लंबा जाम, हजारों गाड़ियां फंसी कई ट्रेन कैंसल
Rewa news प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए फिर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। एमपी-यूपी की सीमा पर फिर लंबा जाम लग गया है। जिसके चलते हजारों वाहन फंस गए हैं। जाम करीब 15-20 किलोमीटर लंबा बताया जा रहा है। साथ ही ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। जिसके चलते यात्री परेशान हो रहे हैं। वीकेंड शुरू होते ही जाम की स्थिति रविवार दोपहर से ही जाम की स्थिति बन गई।
जिसके चलते करीब 15-20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वीकेंड होने के चलते प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या शनिवार से पांच गुना बढ़ गई है। जिसके चलते चाकघाट पर जाम की स्थिति बन गई है। कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं आनंद विहार एक्सप्रेस के रद्द होने से कई श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ट्रेन रद्द होने की घोषणा होते ही प्रशासन द्वारा यात्रियों को बाहर निकाला गया। रीवा आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली के साथ रीवा इतवारी नागपुर, रीवा जबलपुर शटल को रद्द कर दिया गया है। भगदड़ की स्थिति के चलते प्रशासन अलर्ट पर है दरअसल, शनिवार को स्टेशन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हो गए थे। जिसके बाद प्रशासन ने रेलवे कर्मचारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
