Sidhi

पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर बूथ पर मनाये पार्टी का स्थापना दिवस — देव कुमार

सीधी। भारतीय जनता पार्टी कुसमी मंडल की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मुख्यआतिथ्य एवं धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम की विशिष्ट उपस्थिति और मंडल अध्यक्ष ईश्वर दिन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस हर बूथ पर कार्यकर्ता उत्सव के रूप में मनाये। हर घर में पार्टी पदाधिकारी झंडे लगाए और आगामी 19 अप्रैल को पोलिंग बूथ में शत प्रतिशत वोटिंग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हो, ऐसा संकल्प लेकर भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के लिए विजय श्री का आशीर्वाद मांगे।

धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि इस स्थापना दिवस पर सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी अपनी पोलिंग को कांग्रेस मुक्त करेंगे। कांग्रेस मुक्त करने का अर्थ है भारत को विश्व की महाशक्ति बनाना, गरीब, दलित, शोषित, वंचित सभी वर्गों एवं सभी संप्रदाय के लोगों का उत्थान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपना, भारत विश्व की महाशक्ति बने और हर भारतीय समृद्धिशाली और शक्तिशाली बने। और भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। 

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp