Breaking NewsState

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं नए PCC चीफ जीतू पटवारी, विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

BHOPAL. Madhya Pradesh कांग्रेस के नए अध्यक्ष जीतू पटवारी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जीतू पटवारी को राहुल गांधी से नजदीकी का फायदा मिला। वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

जीतू पटवारी राऊ विधानसभा से विधायक थे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें मधु वर्मा से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। पटवारी यूथ कांग्रेस के भी प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे 2013 में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2018 में फिर विधायक चुने गए और 15 महीने की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। पटवारी एक तेजतर्रार नेता के रूप में जाने जाते हैं।

गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार कांग्रेस के प्रमुख आदिवासी चेहरा हैं। 2018 की कमलनाथ सरकार में सिंघार कैबिनेट मंत्री रहे हैं। सिंघार साल 2008 में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2013 और 2018 में भी चुनाव जीतने में सफल रहे। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में वे एक बार फिर विधायक चुने गए हैं।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp