SidhiState

Mp news बूथ विजय संकल्प अभियान से हर बूथ  करें भाजपामय — देवकुमार

सीधी । भारतीय जनता पर्टी पूरे देश में 13 मार्च से 22 मार्च तक बूथ विजय अभियान चलने जा रही है। जिसका उद्देश्य सभी बूथों पर भाजपा की  ध्वज पताखा फहरानी है। हर बूथ में भाजपा के वोट शेयर 61 प्रतिशत से ऊपर प्राप्त करना ही, बूथ विजय संकल्प अभियान का उद्देश्य होगा। इस अभियान के अंतर्गत 10 दिन तक 2 घंटे हर बूथ पर पार्टी का प्रत्येक जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी लगाएगा।
उक्त आशय के विचार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से बूथ प्रबंधन समिति के जिला संयोजक और जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे , सह डॉक्टर मनीला सिंह चौहान, दिलीप सिंह चौहान और मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन अबकी बार 400 पर हेतु हर बूथ को भाजपा मय करना है। न्यू जॉइनिंग, नए वोटरों का अभिनंदन, छोटी बड़ी बैठक, की वोटर के साथ संपर्क और संवाद, भाजपा को वोट बढ़ाने की योजनाओं पर चर्चा ,युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों में भारतीय जनता पार्टी की स्वीकारोक्ति, कमल सेल्फी, पार्टी के दुपट्टे और अनेक प्रकार की गतिविधियां 10 दिवसीय अभियान में संपन्न होगी। इसके साथ ही बूथ,  मंडल, पन्ना प्रमुख, युवा संपर्क ,लाभार्थी संपर्क, महिला संपर्क, हितग्राही संपर्क, संगठन एप, नमो एप आदि की चर्चा और सोशल मीडिया में रुचि रखने वाले कार्यकर्ताओं की बैठक आदि प्रमुख रूप से करणीय कार्य होंगे

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ विजय अभियान के अंतर्गत ऐसा कोई घर, ऐसा कोई भी व्यक्ति ना छूटे जिस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का प्रणाम और जय श्री राम ना पहुंचा हो। प्रधानमंत्री जी का प्रणाम और जय श्री राम हर जन प्रतिनिधि, हर पार्टी पदाधिकारी हर व्यक्ति तक पहुंचने पहुंचाएं।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp