RewaState

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ मध्यप्रदेश को मेडिकल हब बनाने हेतु कार्ययोजना बनाये- उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज मंत्रालय वल्लभ भवन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की वृहद् समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अधोसंरचना, मैनपॉवर और स्वच्छता तीनों महत्वपूर्ण घटक है। मध्यप्रदेश को निरोगी, स्वस्थ बनाने हेतु सभी घटकों में कार्य करना आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय के साथ हमारा प्रयास होना चाहिए कि मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय का हब बने। उप मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि कार्य भार वितरण उपरांत यह उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल की प्रथम विभागीय बैठक है।

उप मुख्यमंत्री ने बैठक में विभागीय संरचना, चिकित्सकीय अधोसंरचनाओं, मेडिकल और पैरामेडिकल मानव संसाधन, केंद्र पोषित एवं राज्य संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने योजनाओं के संचालन की वस्तुस्थिति प्राप्त की एवं गैप की पूर्ति हेतु योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य करने के निर्देश दिये। ऐसे विषय जहाँ केंद्र से समन्वय की आवश्यकता है उनका चिन्हांकन करने के लिये निर्देशित किया ताकि केंद्र से अपेक्षित समन्वय कर कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जा

उप मुख्यमंत्री ने संकल्प पत्र के विषयों की बिंदुवार समीक्षा की एवं विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अपेक्षित सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने मेडिकल/ पैरामेडिकल एवं अन्य सहयोगी मैनपॉवर उपलब्धता की पद वार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार पदों की पूर्ति हेतु प्रयास किए जाएँगे। उन्होंने विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विभाग पदवार प्रस्ताव तैयार करे।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp