Entertainment

Justin Bieber और हैली बीबर बने बेटे के माता-पिता, कपल ने शेयर की अपने बेटे की पहली तस्वीर और बताया नाम

Justin Bieber और Hailey Bieber ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की है कि वे माता-पिता बन गए हैं। कपल ने अपने नवजात बेटे का नाम भी इस पोस्ट में बताया है।

Justin Bieber और Hailey Bieber बने बेटे के माता-पिता

Justin Bieber और Hailey Bieber के घर खुशियों ने दस्तक दी है। इस खुशखबरी के साथ कपल माता-पिता बन गया है। कपल ने एक बेटे का स्वागत किया है। शनिवार की सुबह Justin Bieber और Hailey Bieber ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खुशखबरी की घोषणा की कि वे माता-पिता बन गए हैं। अब सभी सेलेब्स और फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं, साथ ही कपल ने अपने बेटे का नाम भी बताया है।

माता-पिता बनने की घोषणा के साथ बताया बेटे का नाम

Justin Bieber और Hailey Bieber ने अपने नवजात बेटे के पैर की तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर माता-पिता बनने की घोषणा की। इसके साथ ही कपल ने कैप्शन में लिखा, “वेलकम होम।” इसी के साथ Justin और Hailey ने अपने बेटे का नाम भी बताया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि उनके लाड़ले का नाम जैक ब्लूज़ बीबर है। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि Hailey अपने नवजात बेटे के पैर को थामे हुए हैं।

Justin Bieber और हैली बीबर बने बेटे के माता-पिता, कपल ने शेयर की अपने बेटे की पहली तस्वीर और बताया नाम

मई में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा

आपको बता दें कि Justin और Hailey Bieber ने इस साल मई में एक रोमांटिक वीडियो के जरिए घोषणा की थी कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। क्लिप में दोनों ने अपनी शादी की शपथ को दोहराया था। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें Hailey ने एक बार फिर अपना सफेद लेस वेडिंग गाउन पहना हुआ था और वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं।

Justin-Hailey की शादी कब हुई थी

Hailey की मुलाकात Justin Bieber से 2006 में हुई थी। उस समय Justin, सेलेना गोमेज़ को डेट कर रहे थे। सेलेना से ब्रेकअप के बाद Justin ने Hailey को डेट करना शुरू किया। जल्द ही दोनों अलग हो गए। हालांकि, उन्होंने 2016 में फिर से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। दो साल बाद, 2018 में, Hailey और Justin ने न्यूयॉर्क में एक गुप्त कोर्टहाउस शादी की। एक साल बाद, उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में फिर से शादी की।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp