Singrauli news सिलाई व छल्ली के नाम पर चल रही है अवैध वसूली धान उपार्जन केन्द्र गन्नई गजरहिया का मामला

Vindhya tiger news
सिंगरौली। जिले के सरई तहसील अंतर्गत प्राथमिक विपणन सहकारी समिति सर ई गन्नई गजरहिया में किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार 2 दिसंबर से धान उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी प्रारंभ है। सेवा सहकारी समिति सर ई के खरीदी केंद्र क्रमांक 2 गन्नई गजरहिया में किसानों से सिलाई व छल्ली के नाम पर जमकर अवैध वसूली चल रहा है। जबकि सिलाई व छल्ली का पैसा शासन द्वारा उपार्जन केन्द्र संचालक को दी जाती है। किसान तरह-तरह से परेशान हो रहे हैं। गजरहिया गन्नई धान खरीदी केंद्र में व्यापारियों का बोलबाला है यहां व्यापारियों को पैसा लेकर बोरी -वरदाना घर ले जाने के लिए दिया जा रहा है। एवं किसानों को खरीदी केंद्र पर भी वरदाना समय से सुलभ नहीं हो पा रहा है। गन्नई क्षेत्र के कई किसानों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जो किसान खरीदी केंद्र के संचालक को पैसा नहीं देता है उसकी धान की गुणवत्ता में कमी निकाल दी जाती है। जिससे किसान परेशान- हैरान होकर खरीदी के नाम पर लुट रहे हैं। किसानों ने इस ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
