Samsung Galaxy S21 FE पर 66% की भारी छूट, खरीदारी की होड़

Samsung Galaxy S21 FE 5G पर इस समय शानदार छूट दी जा रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर पेश किया है। आप Samsung Galaxy S21 FE 5G को इस समय 66% छूट के साथ खरीद सकते हैं।
Samsung स्मार्टफोन खरीदारों के लिए खुशखबरी
Samsung की गैलेक्सी एस सीरीज़ प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज़ है और इसके एक पावरफुल स्मार्टफोन को इस समय आधी कीमत में उपलब्ध किया गया है। अगर आप एक फीचर्स से भरपूर स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो Galaxy S21 FE 5G आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। इस समय यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अपनी लॉन्च कीमत से भी कम में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy S21 FE 5G पर सबसे बड़ी छूट
Galaxy S21 FE 5G पर यह भारी छूट अमेज़न द्वारा दी जा रही है। पहले इस स्मार्टफोन की कीमत अमेज़न पर ₹74,999 थी। लेकिन अब इस पर 66% की बंपर छूट दी जा रही है। इस ऑफर के तहत आप इसे सिर्फ ₹25,499 में खरीद सकते हैं। यह पहली बार है जब इस Samsung स्मार्टफोन पर इतनी बड़ी छूट दी जा रही है।
अमेज़न द्वारा अतिरिक्त ऑफर्स
अमेज़न Galaxy S21 FE 5G की खरीद पर ₹23,250 तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। हालांकि, एक्सचेंज के दौरान मिलने वाली वैल्यू आपके पुराने फोन की स्थिति पर निर्भर करेगी। यदि आपका बजट कम है तो आप इस स्मार्टफोन को नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S21 FE 5G के फीचर्स
Samsung Galaxy S21 FE 5G को कंपनी ने साल 2022 में लॉन्च किया था। इसमें आपको प्लास्टिक बैक पैनल के साथ एल्युमिनियम फ्रेम मिलता है और इसे IP68 रेटिंग प्राप्त है। इसमें 6.4 इंच का डिस्प्ले है जिसमें Dynamic AMOLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट शामिल है। डिस्प्ले को सुरक्षित रखने के लिए Corning Gorilla Glass Victus का उपयोग किया गया है।
यह स्मार्टफोन Android 12 पर चलता है, जिसे आप Android 14 तक अपग्रेड कर सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 888 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 12 + 8 + 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।