Health Tips: मच्छरों के खतरनाक हमले से सेहत पर भारी पड़ सकता है, डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया से बचने के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक उपाय

Health Tips: मच्छरों के कारण आप डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। समय रहते कुछ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जानना बहुत जरूरी है।
मच्छरों से बढ़ते खतरे
साइंस जर्नल के अनुसार, एक समय ऐसा आएगा जब मनुष्य और जानवर पृथ्वी के आधे से अधिक हिस्से में एक साथ रहने के लिए मजबूर होंगे। इसमें डरावनी बात यह है कि अगर जंगल कम होते गए, तो जानवरों से मनुष्यों में नई बीमारियों का संक्रमण तेजी से फैलेगा और बीमारियों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जाएगी। लगभग चार साल पहले, ‘कोविड-19’ भी जंगली जानवरों के संपर्क में आने से हुआ था और अब मंकीपॉक्स भी पूरी दुनिया के लिए नया खतरा बन गया है। WHO ने इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। पाकिस्तान-श्रीलंका में इसके मामले पाए गए हैं और भारत भी अलर्ट मोड में है। आईसीएमआर की 32 लैब्स इसकी टेस्टिंग के लिए तैयार हैं।
बरसात के मौसम में मच्छरों का कहर
बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप भी कम नहीं है। डेंगू और चिकनगुनिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल पिछले साल की तुलना में 75% अधिक लोग इन बीमारियों की चपेट में हैं। साल दर साल, ये बीमारियाँ पहले से ज्यादा घातक साबित हो रही हैं। आईसीएमआर के अनुसार, इसका सबसे बड़ा कारण डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर हैं, जो नए स्थानों पर पहुँच रहे हैं यानी भौगोलिक रूप से फैल रहे हैं। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, पाँच सालों में दूसरी बार फ्लू घातक साबित हो रहा है। देश के 12 राज्यों में फ्लू के कारण स्थिति गंभीर है। अब आइए जानते हैं इन बीमारियों से बचने के आयुर्वेदिक उपायों के बारे में, जो योग गुरु स्वामी रामदेव ने बताए हैं।
खतरनाक डेंगू
- प्लेटलेट्स की कमी
- लो बीपी
- ब्रेन डेड
हाई ग्रेड फीवर के लक्षण
- तेज ठंड लगना
- मांसपेशियों में खिंचाव
- सिरदर्द
- उल्टी
- दस्त
- पेट दर्द
डेंगू से बचने के उपाय
- घर में पानी जमा न होने दें
- खिड़कियों पर जाली लगाएं
- फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें
- मच्छरदानी का उपयोग करें
- योग-प्राणायाम करें
डेंगू-चिकनगुनिया के घरेलू उपाय
- लौकी का रस शहद मिलाकर पिएं
- नाश्ते में अनार-अंजीर खाएं
प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं?
- गेहूं के ज्वारे का रस पिएं
- एलोवेरा का रस पिएं
- गिलोय का रस पिएं
- पपीते के पत्तों का रस पिएं
डेंगू में क्या करना चाहिए?
- खूब सारा पानी पिएं
- खूब सारा नारियल पानी पिएं
- तुलसी के पत्तों को उबालकर पिएं
- पपीते के पत्तों का रस पिएं
मच्छरों को प्राकृतिक रूप से कैसे भगाएं?
- नीलगिरी-नीम के तेल का मिश्रण लगाएं
- कमरे में कपूर जलाएं
- घर में लोबान जलाएं