RewaState

जयंत शक्ति नगर रेलवे स्टेशन पर गति शक्तिमान मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल्स का हुआ लोकार्पण

सिंगरौली। भारतीय रेल का आधुनिकरण 85 हजार करोड रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं के शिलान्यास एवं राष्ट्र को समर्पण तथा 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों सहित अन्य रेल सेवाओं का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी देकर शुभारंभ किया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन करते हुए कहा कि देश का सर्वांगीण विकास मोदी सरकार के गारंटी है। देश के विकास के लिए उनका जीवन पूर्ण रूपेण समर्पित है। इसी क्रम में एक आयोजन में जयंत शक्ति नगर रेलवे स्टेशन पर गति शक्तिमान मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल्स का फीता काटकर सिंगरौली विधानसभा के विधायक रामनिवास शाह ने लोकार्पण किया।

तत्पश्चात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे देश में एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा 85 हजार करोड रुपए से अधिक रेल परियोजनाओ का शिलान्यास 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों सहित अन्य रेल सेवाओं का हरी झंडी देकर शुभारंभ किया एवं उनके देश के नाम उद्बोधन को जिले के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, रेल विभाग के अधिकारियों, रेलकर्मी सहित क्षेत्रीय लोगों ने प्रसारण के माध्यम से देखा एवं सुना।

जयंत परियोजना के तीन नंबर सेलो में आयोजित सीधा प्रसारण कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिंगरौली जिले की विधायक रामनिवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, भाजपा जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आशा अरुण यादव, जिला उपाध्यक्ष अरविंद दुबे, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती पूनम गुप्ता, भाजपा मंडल  सिंगरौली अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग,भाजपा मंडल जयंत अध्यक्ष संदीप झा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली अध्यक्ष नम्रता सिंह, मंडल मंत्री अरविंद झा आदि सहित रेल विभाग के अधिकारी एवं रेल कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp