Breaking NewsMadhya Pradesh

MP में 16वीं विधानसभा का पहला सत्र: नरेंद्र सिंह तोमर निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे, विपक्ष का मिला साथ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की बहुमत जीत के बाद पद को लेकर सियासत घमासान शुरू है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ के बाद अब मंत्रिमंडल और विधानसभा अध्यक्ष को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के जगह अब नरेंद्र सिंह तोमर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है इसको लेकर उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल (कांग्रेस) उपस्थित रहे.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद यहां भाजपा की सरकार बनी जिसके बाद पदों को लेकर कई नाम को सम्मिलित किया गया। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के शपथ के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष के नामांकन दाखिल किए गए हैं। यह नामांकन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा दाखिल किया गया इस दौरान सीएम डॉक्टर मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ,विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह उमंग और जयवर्धन सिंह उपस्थित रहे।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp