health

Exercise For Strong Bones: हड्डियों को मजबूत करने के लिए करें यह व्यायाम, 15 मिनट रोज़, शरीर की चर्बी भी घटेगी

Exercise For Strong Bones: हड्डियों की मजबूती के लिए फिटनेस एक्सरसाइज करना आवश्यक है। सही आहार और कुछ विशेष व्यायाम हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। जानिए कौन-कौन से व्यायाम हड्डियों के लिए अच्छे माने जाते हैं।

स्वस्थ और मजबूत शरीर के लिए हड्डियों का मजबूत होना सबसे महत्वपूर्ण है। हड्डियों में दर्द या कमजोरी होने पर चलना मुश्किल हो जाता है। आजकल की खराब जीवनशैली और आहार के कारण शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलते, जिसका असर हमारे शरीर और हड्डियों पर पड़ता है। शरीर में कैल्शियम, विटामिन डी और मिनरल्स की कमी हो जाती है, जिससे हड्डियों की समस्याएँ बढ़ जाती हैं। कई बार इससे हड्डियों में फ्रैक्चर भी हो सकता है। कमजोर हड्डियाँ ओस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकती हैं। इसलिए हड्डियों को मजबूत करने के लिए सही आहार और कुछ व्यायाम करें। जानिए कौन से व्यायाम हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं:

Exercise For Strong Bones: हड्डियों को मजबूत करने के लिए करें यह व्यायाम, 15 मिनट रोज़, शरीर की चर्बी भी घटेगी

हड्डियों को मजबूत करने वाले व्यायाम

  1. सीढ़ियाँ चढ़ना – उम्र बढ़ने के साथ सीढ़ियाँ चढ़ना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अगर आपकी हड्डियाँ मजबूत हैं, तो आप किसी भी उम्र में सीढ़ियाँ चढ़ सकते हैं। इसके लिए रोज़ 1-2 मंजिलों तक सीढ़ियाँ चढ़ें और उतरें। यह हड्डियों को मजबूत करेगा। लिफ्ट की जगह सीढ़ियाँ चढ़ने की आदत डालें, जिससे आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा।
  2. साइकिल चलाना – अधिकांश कार्डियो व्यायाम हड्डियों को मजबूत करते हैं। इसके लिए आप साइकिल चला सकते हैं। साइकिल चलाने से पैरों की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं और निचले शरीर की चर्बी घटती है। साइकिल चलाना हड्डियों को मजबूत करता है और पूरे शरीर को ताकत देता है।
  3. जॉगिंग और दौड़ना – जो लोग नियमित रूप से जॉगिंग या दौड़ना करते हैं, उनकी हड्डियाँ मजबूत होती हैं। इससे वजन घटता है और शरीर की लचीलापन बनी रहती है। जॉगिंग एक बहुत लाभकारी और प्रभावशाली व्यायाम है। यह पैरों को भी मजबूत करता है।
  4. Rope स्किपिंग – रस्सी कूदना एक बेहतरीन फिटनेस कार्डियो व्यायाम है। आप इसे आसानी से घर पर भी कर सकते हैं। सिर्फ 15 मिनट रस्सी कूदने से आपके हाथ, पैर और पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। रस्सी कूदने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं और वजन भी तेजी से घटता है।

इन व्यायामों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें और हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर की चर्बी भी घटाएं।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp