National

Doctor Murder Case: आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, इमरजेंसी सेवाएं भी बंद; IMA ने कहा – अस्पतालों की सुरक्षा एयरपोर्ट जैसी होनी चाहिए

Doctor Murder Case: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शनिवार को देश भर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में हड़ताल की घोषणा की है। डॉक्टर शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अस्पतालों में ओपीडी और नियमित सर्जरी बंद रखने की अपील की गई है। IMA ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए और वहां एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

कोलकाता मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध में पिछले पांच दिनों से जारी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही, जिससे चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। IMA ने भी शनिवार को देश भर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में हड़ताल की घोषणा की है।

अस्पतालों में डॉक्टर भी हड़ताल पर रहेंगे

डॉक्टर शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अस्पतालों में ओपीडी और नियमित सर्जरी बंद रखने की अपील की गई है। छोटे निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स के अलावा कॉर्पोरेट अस्पतालों में भी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। IMA ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए और वहां एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

Doctor Murder Case: आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, इमरजेंसी सेवाएं भी बंद; IMA ने कहा - अस्पतालों की सुरक्षा एयरपोर्ट जैसी होनी चाहिए

शुक्रवार को IMA मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन ने कहा कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि इस घटना में कई लोग शामिल हैं। 36 घंटे की लंबी ड्यूटी के बावजूद अस्पताल में आराम करने का कोई कमरा नहीं था।

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने की मांग

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने पिछले मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने की मांग की। जहां पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए और सुरक्षा जांच का प्रोटोकॉल पालन किया जाना चाहिए। अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों के कार्यकाल को निर्धारित किया जाना चाहिए। इसके अलावा, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए एक केंद्रीय स्वास्थ्य संरक्षण अधिनियम बनाने की भी मांग की गई है, लेकिन मंत्रालय की ओर से इस संबंध में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस पर विचार करने की बात कही है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए इस कानून को बनाना जरूरी है। IMA एक्शन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विनय अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर कभी भी हड़ताल पर नहीं जाना चाहते, लेकिन अगर महिला डॉक्टरों के साथ बलात्कार और डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं होती हैं, तो हम चुप नहीं बैठेंगे।

इमरजेंसी सेवाएं भी बंद, मरीजों की परेशानियां बढ़ीं

देश के कई राज्यों, जैसे बंगाल, बिहार, झारखंड और दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। पंजाब के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद रही। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर कोई काम नहीं किया। 

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp