RewaState

भाजपा जिला रीवा के मंडल प्रशिक्षण आज से जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह त्योथर से करेंगे शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशआगामी 9 फरवरी से 11 फरवरी तक चलाये जाने वाले “गांव चलो अभियान” की तैयारियों एवं प्रशिक्षण की दृष्टि से जिले के सभी मंडलों की कार्यशालायें 4 एवं 5 फरवरी को सम्पन्न होगी। मंडल कार्यशालाओं में प्रत्येक गांव / मतदान केन्द्रों के लिए निधारित प्रवासी कार्यकर्ता एवं संयोजक के साथ ही अभियान की मंडल टोली सहित आपेक्षित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।जिसमें 24 घंटे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिले भर के प्रत्येक गांव में जाकर संगठन कार्यों एवं करणीय कार्य सहित अन्य संगठनात्मक कार्य एवं बैठक करेंगे

इसी संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह द्वारा सभी मंडल कार्यशालाओं” की तिथि, स्थान एवं वक्ता / प्रशिक्षक तय किए गए है जिनकी बैठक भाजपा कार्यालय अटल कुंज में आयोजित कर जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने उन्हें गांव चलो अभियान हेतु प्रशिक्षण से संबंधित प्रमुख जानकारी प्रदान की।जिसमे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र गुप्ता, जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह चंदेल, ममता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाठक, माया ंिसंह, जिला कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी, जिला मंत्री अशोक सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, सुनील सोहगौरा, पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रविराज विश्वकर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक पाण्डेय, जिला मंत्री युवा मोर्चा दीपक मिश्रा व अन्य लोग उपस्थित रहे।।।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने उक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 9 से 11 फरवरी तक जिले के प्रत्येक बूथों पर कार्यकर्ता 24 घंटे बितायेंगे

भाजपा बूथ स्तर पर गांव चलो अभियान के माध्यम से पार्टी के बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती बूथ को सशक्त करने का काम पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे, साथ ही समाज में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों से संपर्क, लाभार्थी सहित परिवार एनजीओ वालों से संपर्क करना अबकी बार फिर से मोदी सरकार का दीवार लेखन करेंगे साथ ही 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करते केंद्र सरकार की योजना के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराया जाना है।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp