health

Diabetes के मरीज इस छाल को रात में मुंह में रखकर सोएं, सुबह होते ही ब्लड शुगर लेवल हो जाएगा कंट्रोल

Diabetes: कई बार सुबह के समय शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ होता है, जिसे पूरे दिन नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रात को ही कुछ घरेलू उपाय अपनाकर ब्लड शुगर कम करने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि सुबह का शुगर लेवल सामान्य रहे। जानें Diabetes को कंट्रोल करने के घरेलू नुस्खे।

बदलती जीवनशैली के कारण आजकल लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, जिनमें से Diabetes बहुत तेजी से फैलने वाली बीमारी बन गई है। पिछले कुछ वर्षों में युवाओं के बीच Diabetes के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब तो बच्चे भी शुगर की बीमारी का शिकार होने लगे हैं। Diabetes में हमारा पैंक्रियास पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता, जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। समय पर ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं किया जाए तो इसका बुरा प्रभाव पूरे शरीर के अंगों पर पड़ता है।

Diabetes का अभी तक कोई स्थायी इलाज नहीं है, इसे केवल खान-पान की आदतों और जीवनशैली में सुधार करके नियंत्रित किया जा सकता है। यदि आप Diabetes के मरीज हैं, तो आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आप हमेशा ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखें। इसलिए खान-पान के साथ कुछ घरेलू उपाय भी करते रहें। आज हम आपको शुगर कंट्रोल करने के एक प्रभावी उपाय के बारे में बता रहे हैं।

Diabetes के मरीज इस छाल को रात में मुंह में रखकर सोएं, सुबह होते ही ब्लड शुगर लेवल हो जाएगा कंट्रोल

अर्जुन की छाल के फायदे

अर्जुन की छाल का उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। अर्जुन की छाल Diabetes में भी बहुत फायदेमंद साबित होती है। अर्जुन की छाल में कई ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं, जो शरीर में इंसुलिन को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। अर्जुन की छाल एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व के रूप में कार्य करती है, जिससे शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। अर्जुन की छाल उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी प्रभावी साबित होती है। इसके उपयोग से शुगर की बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। यह किडनी और लिवर के लिए भी फायदेमंद साबित होती है।

Diabetes में अर्जुन की छाल का उपयोग कैसे करें?

अर्जुन की छाल का उपयोग शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। इसे कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप सोने से पहले अर्जुन की छाल का एक टुकड़ा मुंह में रखकर सोते हैं, तो सुबह होते ही आपका ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक नियंत्रित हो जाएगा। इससे पाचन भी सुधरेगा और सुबह पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। यदि आप चाहें तो सुबह अर्जुन की छाल का पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए छाल को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे उबालकर छान लें और पिएं।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp