SingrauliState

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्र दुधमनिया का औचक निरीक्षण

Vindhya tiger

सिंगरौली। खरीफ विपण वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में पंजीकृत किसानो से निर्धारित खरीदी केन्द्रों में किया जा रहा है। बुधवार को कलेक्टर अरूण परमार के द्वारा धान खरीदी केन्द्र दुधमनिया का निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपार्जन केन्द्र में पहुचकर धान खरीदी के संबंध में अधिकारियो से चर्चा की। साथ ही धान तौलाई स्थान पर बोरियों में धान की भर्ती उपार्जित धान की गुणवत्ता की जॉच के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शासन द्वारा निर्धारित मानको के अनुसार धान की खरीदी की जाये। उन्होंने उपार्जित धान को परिवहन किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने केन्द्र पर उपस्थित किसानो से चर्चा कर खरीदी केन्द्र में की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम चितरंगी असवन राम चिरावन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp