Breaking News
राजस्थान में बोले CM योगी- UP में 7 साल से नहीं हुआ दंगा, धूमधाम से निकलती है कावड़ यात्रा

दौसा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां हलैना व दौसा जिले की लालसोट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस व अन्य दलों की सरकारों में जमकर दंगे होते थे। अब उत्तर प्रदेश एकदम शांत है। पिछले सात सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ है। प्रदेश में धूमधाम से कावड़ यात्रा निकलती है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस कर्फ्यू लगाती थी। अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता। पिछले सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ। बीजेपी लोगों को सुरक्षा देती है। ये चुनाव चुनाव है विकसित भारत के सपने को हकीकत में बदलने का एक अवसर है। हम एक बदलते भारत को देख रहे हैं