Breaking NewsState

CM Mohan Yadav Live: CM मोहन ने किया रामलला को साष्टांग प्रमाण, बोले- आज जीवन धन्य हो गया

Mohan Yadav in Ayodhya Live Updates

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। मंत्रियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी एक धर्म यात्रा में शामिल थे। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या के रामलला मंदिर में भगवान को साष्टांग प्रमाण किया। उन्होंने दर्शन करने के बाद कहा कि ऐसा लगा जीवन धन्य हो गया। प्रभु राम का दर्शन कई जन्मों के पुण्य प्रताप का प्रसाद है। आज हमने अयोध्या आकर भगवान श्रीराम के मंदिर के गर्भगृह में भगवान के दर्शन किए। ऐसा लगा जैसे प्रभु अपने साक्षात् स्वरूप में मंदिर में विराजमान है। मैं बाबा महाकाल की नगरी से आता हूं। भगवान राम सब पर कृपा करें। भगवान महाकाल सब पर कृपा करें और हमारे सनातन संस्कृति की ध्वजा ऐसी ही लहराती रहे। 

अयोध्या पहुंची टीम मोहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की कैबिनेट अयोध्या पहुंच गई है। मंत्रियों ने नवशृंगारित अयोध्या एयरपोर्ट पर भी ग्रुप फोटो खिंचवाए। इसके बाद रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हुए। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य परिवार सहित हनुमानगढ़ी भी जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सदस्य अपने परिजनों के साथ विशेष विमान से अयोध्या के लिए रवाना हुए। इससे पहले डॉ. यादव ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ भोपाल एयरपोर्ट पर एक समूह फोटो खिंचवाया। इससे पहले डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि परमात्मा जब तक कृपा नहीं करते तब तक दर्शन नहीं होते, परमात्मा की कृपा है कि आज हमने अपना कैबिनेट भगवान श्रीराम को समर्पित की है। मध्यप्रदेश सरकार के सभी माननीय मंत्रीगण, सब सपरिवार भगवान श्रीराम जी के दर्शन करने जा रहे हैं।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp