Entertainment

Celebs: इन सितारों ने अपने प्यार के लिए दुनिया के तानों को सहा, धर्म के नाम पर हुई जमकर ट्रोलिंग

सेलेब्स: इन सितारों ने अपने प्यार के लिए दुनिया के तानों को सहा, धर्म के नाम पर हुई जमकर ट्रोलिंग

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। ज़हीर से शादी करने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। सोनाक्षी पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जिन्हें धर्म के नाम पर इतना ट्रोल किया गया है। इससे पहले भी कई सितारे इस निशाने पर आ चुके हैं। इन सितारों ने पूरी दुनिया से लड़ाई लड़ी, लोगों के ताने सुने और अपने प्यार को मंजिल तक पहुँचाया। तो आइए आज जानते हैं इन सितारों के बारे में…

Celebs: इन सितारों ने अपने प्यार के लिए दुनिया के तानों को सहा, धर्म के नाम पर हुई जमकर ट्रोलिंग

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हो रही है। लोग धर्म के नाम पर अभिनेत्री को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि वह अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी कर रही हैं, जिससे उनका परिवार नाखुश है। हालांकि, उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने परिवार में किसी भी तरह के मनमुटाव की खबरों को खारिज कर दिया है।

स्वरा भास्कर

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का नाम भी इस सूची में शामिल है। स्वरा ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी की है। फहद से शादी करने पर अभिनेत्री को काफी ट्रोल किया गया। इसके बाद, ट्रोलर्स ने उनकी बेटी का नाम राबिया रखने को लेकर भी उन्हें सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनाई।

करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान भी अपने प्यार के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। अभिनेता सैफ अली खान से शादी करने के बाद, लोगों ने धर्म के नाम पर उन्हें खूब ट्रोल किया। इसके साथ ही ट्रोलर्स ने दोनों की उम्र को लेकर भी कई बयान दिए। इसके बाद, उनके बेटों तैमूर और जेह के नाम को लेकर भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया।

ऋचा चड्ढा

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का नाम भी इस सूची में शामिल है। उन्होंने अभिनेता अली फज़ल से शादी की है। इन दिनों वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड का खूब आनंद ले रही हैं। अभिनेत्री को अली से शादी करने पर ट्रोलर्स ने काफी ट्रोल किया।

दीपिका कक्कड़

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को भी शादी के बाद काफी ट्रोल किया गया। दीपिका ने ‘ससुराल सिमर का’ के अपने को-एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी के बाद अपना धर्म बदल लिया। उनके फैन्स को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। इसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp