Breaking news Pm modi: मोदी सरकार की ऐतिहासिक पहल भारत मे पहली बार समुद्री सुरंग में दौड़ेगी गोली की रफ्तार से बुलेट ट्रेन

मोदी सरकार की ऐतिहासिक पहल भारत मे पहली बार समुद्री सुरंग में दौड़ेगी गोली की रफ्तार से बुलेट ट्रेन
Breaking news देश मे मोदी सरकार रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और परियोजनाओं में ऐतिहासिक काम कर रही है। पिछले 10 सालों में रेलवे सुविधाओं और ट्रेन संचालन में जबरदस्त सुधार हुआ है। और अब देश की आजादी के बाद भारत की पहली बुलेट ट्रेन का संचालन भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। बुलेट ट्रेन परियोजना बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में देश में पहली बार समुद्र के नीचे सुरंग बनाई जा रही है और बुलेट ट्रेन इस सुरंग से बुलेट की रफ्तार से गुजरेगी। मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन भी समुद्र के नीचे से गुजरेगी।
भारत में ऐसा पहली बार होगा जब समुद्र के नीचे सुरंग बनाई जा रही है और बुलेट ट्रेन उस सुरंग से अधिकतम 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेगी। अगर सुरंग के अंदर दो बुलेट ट्रेनें एक साथ चलेंगी तो उनकी रफ्तार 250 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। मुंबई सेवा में बहुत अच्छी प्रगति हो रही है। आज समुद्र के नीचे, इस सुरंग के नीचे से एक बुलेट ट्रेन 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेगी।
इस बुलेट ट्रेन का ट्रायल वर्ष 2026 में हो सकता है यह ट्रेन 21 किलोमीटर तक पानी के अंदर सफर करेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन अरब सागर के नीचे 21 किलोमीटर लंबी सुरंग से होकर गुजरेगी यह बुलेट ट्रेन 508 किलोमीटर की दूरी तय करने में 2 घंटे 7 मिनट का समय लेगी
