Sidhi
Trending

भाजपा नेताओं ने जनता को गुमराह कर धोखा दिया :कमलेश्वर पटेल

भाजपा नेताओं ने जनता को गुमराह कर धोखा दिया :कमलेश्वर पटेल

भाजपा नेताओं ने जनता को गुमराह कर धोखा दिया :कमलेश्वर पटेल
भाजपा नेताओं ने जनता को गुमराह कर धोखा दिया :कमलेश्वर पटेल

पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधायक अजय सिंह ने कहा कि आज देश में हर वर्ग तानाशाही से प्रताड़ित है। भाजपा सरकार देश के संविधान व समृद्ध लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है|  कांग्रेस पार्टी भाजपा के इन मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी। भाजपा की निरंकुश सरकार से संविधान को खतरा है|  वे आज चुरहट क्षेत्र के ग्राम पोस्ता, चकडौर और खड्डी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे|

अजयसिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी के कल्याण के लिए पांच न्याय को देने की घोषणा की है| इसमें युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय एवं श्रमिक न्याय शामिल है। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद नौजवानो, किसानों एवं आमजन की खुशहाली के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने देश के महान नेताओं के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनकी बदौलत भारत में लोकतंत्र की स्थापना हुई और संविधान बना। केंद्र में भाजपा की निरंकुश सरकार इन्हें खत्म करना चाहती है और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता समाप्त कर दी गई।

सीधी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने जनता को गुमराह कर धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बांड इस देश का नही बल्कि विश्व का सबसे बड़ा घोटाला है। इलेक्टोरल बांड के नाम पर भाजपा सरकार हफ्ता वसूली कर रही थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट को अंकुश लगाना पड़ा। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का सहारा लेकर बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। भाजपा की केंद्र सरकार सत्ता का दुरूपयोग कर विपक्षी दल के नेताओं, मुख्यमंत्रियों को जेल में भेज रही है। 

 

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp