SingrauliState

नर सेवा ही नारायण सेवा है की भावना को चरितार्थ कर रही है भाजपा सरकार- कमलेश

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के निर्देशानुसार तथा मोर्चा के जिला प्रभारी सुंदरलाल शाह के मार्गदर्शन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल माड़ा की बैठक ग्राम-बसौड़ा में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक विकास अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद बैस तथा जिला मंत्री उमेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमाकांत यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत अपने उद्बोधन के माध्यम से किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का जो चहुंमुखी विकास हुआ है।

स्वामी विवेकानंद जी के ध्येय वाक्य नर सेवा ही नारायण सेवा है की भावना को भाजपा सरकार ने चरितार्थ किया है। सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी योजनाओं के माध्यम से गरीबों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। आज हमारा देश विकास के पथ पर चल पड़ा है। हमारे मनीषियों ने जो गौरवशाली, समृद्धिशाली, सामर्थ्यशाली भारत की जो कल्पना की थी वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने हर वर्ग के कल्याण की चिंता करते हुए पिछड़ा वर्ग समुदाय को जो सम्मान दिया है वह अपने आप में ऐतिहासिक है।

About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp