RewaStateVindhya tiger

पीजीआई के हरदी परिसर में मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती…

सिटी टाइगर रीवा। 13-04-2024 (विशेष संवाददाता:-अभिषेक पांडेय )

शहर में स्थित पेंटियम प्वाइंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के हरदी परिसर में स्थित पेंटियम प्वाइंट कॉलेज आफ मैनेजमेंट में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई। महाविद्यालय द्वारा यह 14 अप्रैल को अवकाश होने की वजह से 13 अप्रैल को किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में संविधान के प्रति जागरूकता तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सामाजिक सद्भाव से जागरूक कराना था। डॉ.भीमराव अम्बेडकर को भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार के रूप में जाना जाता है जो कि वह स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री भी थे। हर साल 14 अप्रैल को देशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है।

भीमराव अम्बेडकर जिन्हें बाबा साहब के नाम से भी जाना जाता है। वह एक प्रख्यात विद्वान, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया।उनकी जयंती को सामाजिक सद्भाव और एकजुटता के लिए एक साथ आने के दिन के रूप में मनाया जाता है।महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पेंटियम प्वाइंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के शैक्षणिक संचालक एस के त्रिपाठी, पेंटियम प्वाइंट टेक्निकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ सीमा शुक्ला, रामायण भूरतिया प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कपसा,संतोष शुक्ला व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कपसा,मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर पी एन शर्मा प्राचार्य, पेंटियम प्वाइंट टेक्निकल कॉलेज (कॉलेज ऑफ़ ला) रहे। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया गया साथ ही मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ पीएन शर्मा द्वारा भारतीय संविधान के इतिहास तथा अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेंटियम प्वाइंट कॉलेज आफ मैनेजमेंट से डॉ मोना तिवारी, जितेंद्र सिंह,रत्नेश मोहन मिश्रा,मनीषा पटेल,दिव्यानी सिंह,कार्यक्रम का सफल संचालन प्रतिज्ञा शर्मा द्वारा किया गया।


About The Author

Related Articles

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp