Sports

IPL 2024 की चर्चा के बीच रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, द ग्रेट इंडियन कपिल शो में रंग जमाने पहुंचे

Tuesday, April 2, 2024 6:16 PM

कपिल शर्मा एक बार फिर गुदगुदाने लौट आए हैं। कॉमेडियन द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) के साथ अपना फन दिखा रहे हैं। शो के पहले एपिसोड में कपूर फैमिली पहुंची थी। वहीं, अब दो नामी क्रिकेटर पहुंचे हैं। आईपीएल 2024 की चर्चा के बीच रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, द ग्रेट इंडियन कपिल शो में रंग जमाने पहुंचे।

इनके बाद शो में नवजोत सिंह सिद्धू भी पहुंचे और माहौल बना दिया। द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है। प्रोमो में कपिल शर्मा, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर का स्वागत करते हुए नजर आए।

इसके बाद होस्ट ने अपने मेहमानों के साथ खूब मस्ती भी की। रही सही कसर तब पूरी हो गई, जब पुराने जज लौट आए, लेकिन यहां भी एक ट्विस्ट था। दरअसल, कपिल शर्मा ही नवजोत सिंह सिद्धू बनकर स्टेज पर पहुंच गए और जज अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी भी छीन ली। 

About The Author

Back to top button
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial
Facebook
X (Twitter)
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp